Wednesday, April 5, 2023
Sunday, April 2, 2023
उम्र का तक़ाज़ा - Zeal Zindagi with Sap
उम्र का तक़ाज़ा - Zeal Zindagi with Sap
Epi-1
In “Zeal Zindagi with Sap” Sapna Jain will talk about the light and life talks about life and living. She will provoke you to live life zeal fully as there are few and small moments which are needed to live … Thats actually The Life 🥰
अक्सर लोगों को उम्र का रोना रोते देखा है । जैसे - कुछ लोग हर बात पर बोलते हैं - अब तो उम्र हो गयी,
कुछ कहते हैं - उम्र के साथ शौक़ भी खतम हो जाते हैं,
कुछ अपने पुराने जमाने में ही जीते रहते हैं और अपने समय की बातें किया करते हैं जैसे उस जमाने के बाद कोई ज़माना ही नहीं आया(हंसी) । कुछ तबियत का रोना तो कुछ आज की पीढ़ी के साथ ताल-मेल ना बैठा पाने का झंक्ना ।
मैं ये सब सुनकर अक्सर इस सोच में पड़ जाती हूँ कि उम्र का तक़ाज़ा आख़िर है क्या । क्यों हम बढ़ती उम्र को स्वीकार नहीं कर पातेऔर अपने उन्हीं दिनों में जीना पसंद करते हैं जबकि हर उम्र का अपना एक अलग मज़ा होता है ।
बचपन, जवानी, अधेड़ और बुढ़ापा - ये सब ज़िंदगी के पड़ाव हैं जिनसे होकर हम सभी को गुज़रना है । और अगर आपने इन सब पड़ावोंको पार किया है ना , तब तो आप उन सभी से ख़ुशनसीब हैं जो कम उम्र में ही किसी वजह से इस दुनिया से चले गए और उम्र के आधेपड़ाव ही देखे।
देखो, ज़िंदगी बहुत ही ख़ूबसूरत है और वैसे ही हमारी उम्र । अपनी उम्र को जियो ना । क्यों ज़िंदगी के किसी एक हिस्से में ही फँसे रहतेहो।
मानती हूँ कि शायद आपकी ज़िंदगी का कोई पल ऐसा हो जो बहुत ख़ूबसूरत रहा हो लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि आप उसी पलमें क़ैद हो जाएँ और अपने को एक पिंजरे में फँसा कर वहीं अपने पंख फड़फड़ाते रहें, जबकि खुला और वृहद् आकाश आपकी राहें तांकरहा हो।
देखो अच्छी यादों को आसरा बनाइए लेकिन आगे बढ़ते रहिए । और अपनी उम्र को मात देकर हर पल यादगार बनाइए ।
ज़िंदगी का हर दिन, हर घंटा, हर सेकंड और हर क्षण बहुत क़ीमती है । इसे यूँ ही मत ज़ाया कीजिए । जी लीजिए । हर उम्र के अंदाज़का मज़ा लीजिए । स्वीकार कीजिए कि आपकी उम्र बढ़ रही है लेकिन जीना मत छोड़िए । उम्र के हिसाब से अपने बदले हुए अंदाज़ औरमिज़ाज को एंजोय करिए । अब तक कमाए हुए अपने अनुभवों को जी लीजिए और आने वाले समय और हर वक़्त अपनी बढ़ती उम्र कोशान से बढ़ने दीजिए । देखिए कितना मज़ा आने लगेगा आपको ज़िंदगी का, इसके खट्टे-मीठे अनुभवों का और आपकी उम्र के नए अंदाज़ का ।
- सपना जैन।
ManKiUdaanbySapnaJain
ज़िंदगी का मज़ा
अपने काम को अपना शौक़ बना लो या फिर अपने शौक़ को ही अपना काम बना लो । मज़ा तो ज़िंदगी का तभी है ।
- सपना जैन @mankiudaanbysapnajain
#quotes #quotesofsapnajain #mankiudaanbysapnajain #positivevibes #positivequotes
Thursday, March 23, 2023
अपना नहीं तो तकलीफ़ कैसी
अक्सर जब हम किसी से बहुत दिनों बाद मिलते हैं तो लोग बिना सोचे-समझे टिप्पणी कर देते हैं ।
तुम्हारा वजन बढ़ गया , ये चेहरे पर इतने पिंपल्स कैसे आ गए, रंग दब गया है, बाल पतले हो गए, वगौरह वग़ैरह ।
लेकिन तुम ना इन बातों को दिल से मत लगाना क्योंकि आपको देखने के बाद या आपसे मिलने के बाद अगर कोई ख़ुश होकर अच्छीबातें करने के बजाय आपमें नुक़्स निकाल रहा है तो वह अपना कैसे हुआ । और जब अपना ही नहीं है वो तो किस बात की तकलीफ़ ।
Wednesday, October 19, 2022
ख़ुद से प्यार करना सीख लो
दूसरों से प्यार मिले ना मिले
क्या फ़र्क़ पड़ता है
ख़ुद से प्यार करना सीख लो
तुममें फ़र्क़ दिखने लगेगा
- सपना जैन, मन की उड़ान
#mankiudaan #mankiudaanbysapnajain #lifequotes #linesofsapna #sapnasquote #quotations #lifelessons


