Tuesday, April 18, 2023
नफ़रत भी इंजॉय करो
Monday, April 17, 2023
जज़मेंटल नहीं सपोर्टर बनो
हर किसी की परिस्थितियाँ अलग होती हैं
जजमेंटल नहीं सपोर्टर बनो
- सपना जैन @mankiudaanbysapnajain
#mankiudaanbysapnajain #positivetalks #positivevibes #quotesbysapnajain #lifequotes #beasupporter #notjudgemental
Tuesday, April 11, 2023
पहले ख़ुद अपनाइए - Zeal Zindagi with Sap
ख़ुद पहले अपनाइए
आज कल सोशल मीडिया के जितने भी माध्यम हैं उन पर बहुत सारी ज्ञान की बातों का भंडार भरा होता है और लोग धड़ल्ले से उन्हेंफ़ारवर्ड और शेयर करते रहते हैं, अपने फ़ेसबूक एकाउंट पर, वट्स ऐप स्टेटस, इंस्टा स्टोरी और यहाँ तक लिंकडिन और ट्विटर तक भी ।बातें और लाइंस तो बहुत भारी-भरकम शब्दों और मेसेज वाली होती हैं । और उन पोस्ट पर कमेंट्स भी उन बातों की सहमति के ही होतेहैं जैसे - बिल्कुल सही, ट्रु, सही बात और इसके साथ होते हैं तालियों के साइन, सूपर के साइन वग़ैरह वग़ैरह ।
लेकिन क्या हमारा ध्येय सिर्फ़ उन बातों को लोगों तक पहुँचाना मात्र है । क्या एक डाकिया यानि कि पोस्ट मैन हैं हम जिसे लिफ़ाफ़ाअपने गंतव्य तक पहुँचाना तो है लेकिन उस लिफ़ाफ़े मैं मेसेज क्या है ये पढ़ने व समझने का हक़ नहीं है । क्यों एक पोस्ट मेन के जैसाबनना जबकि आप ख़ुद हक़दार हैं उस मेसेज को पढ़ने समझने के लिए ।
पहले दूसरों पर किसी तरह का ज्ञान थोपने से पहले ख़ुद के अंदर झांकिए, अपनी नज़र से नहीं बल्कि सामने वाले की नज़र से । तबआपको अपनी असली तस्वीर नज़र आएगी की शायद हम जो दूसरे से आशा रख रहे हैं अपने लिए, शायद हम ख़ुद दूसरों की आशाओंपर खरे नहीं उतरते । और एक बार जब आप ये बात समझ जाएँगे तो ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी किसी भी तरह के फ़ालतू मेसेज दूसरों तकपहुँचाने की । फिर तो आप सिर्फ़ पहुँचाएँगे प्यार, स्नेह वो भी बिना किसी शिकायत, गिले या शिकवे के ।
- सपना जैन, मन की उड़ान
मंज़िल से ज़्यादा सफ़र ख़ूबसूरत होता है
मंज़िल से ज़्यादा सफ़र ख़ूबसूरत होता है । कभी दो पल ठहरकर अपने आस-पास नज़र तो दौड़ाओ ।
- सपना जैन
Thursday, April 6, 2023
असली मुज़रिम कौन
बहुत शिकायतें हैं हर किसी को हर किसी से,
कभी ख़ुद से अपनी ख़ुद की शिकायतें करके तो देखो
असली मुज़रिम तुम्हीं नज़र आओगे
- सपना जैन, मन की उड़ान
#quotesofsapnajain #quotes #lifequotes #lifetalks #positive #relationshipsquotes #relationships #comparison #complains
अधिकार और कृतज्ञता
जहाँ अधिकार की भावना आती है वहाँ कृतज्ञता का भाव खतम हो जाता है और कृतज्ञता के अभाव में हम रिश्तों की अहमियत भूल जातेहैं ।
- सपना जैन @mankiudaanbysapnajain
#lifetalks #quotesofsapnajain #mankiudaanbysapnajain #positive #thoughts


